9 जुलाई को भारत बंद का ऐलान किसने किया।
भारत में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने एक मंच से कहा, कि बैंकिंग बीमा डाक और निर्माण जैसे सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी बुधवार 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल या भारत बंद ऐलान कर सकते हैं।
9 जुलाई को भारत बंद हड़ताल की संभावना है। जिसमें 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी भाग लेंगे। जिसमें बैंकिंग डाक परिवहन सेवाएं प्रभावित होगी। बंद के दौरान लोगों की समस्याएं बढ़ जाएगी।
भारत बंद का ऐलान मजदूरों संघ ने क्यों किया?
10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन एक मंच से देश अभी हड़ताल का ऐलान किया है। जिसमें पिछले 10 वर्षों से वार्षिक श्रम सम्मेलन आयोजित नहीं करने पर सरकार की आलोचना की गई तथा सरकार पर यह आरोप लगाया गया। की आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। तथा मजदूरी की रकम में गिरावट हो रही है। मंच से सरकार पर यह आरोप लगाया गया है। कि सरकारी विभाग देश के विकास को नुकसान पहुंचा रहा हैं। जहां 65% आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। और बेरोजगार व्यक्तियों की संख्या 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग से अधिक है। जिसमे अधिकतर युवा है।
क्या भारत बंद के दौरान बैंक बंद रहेगा?
बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र बुधवार को भारत बंद में शामिल होगा। पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बाधित रहने की संभावना है हालांकि अभी तक किसी बैंकिंग अवकाश की कोई अधिकारी घोषणा नहीं की गई है।
भारत बंद आंदोलन के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। क्योंकि 27 लाख से अधिक कर्मचारी भारत बंद में भाग ले सकते हैं। भारत बंद के दौरान रेलवे को भी नुकसान हो सकता है। देशव्यापी आंदोलन में रेलवे के शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन विरोध प्रदर्शन के कारण रेल सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं।
भारत बंद के दौरान कौन से सरकारी तथा प्राइवेट विभाग खुले रहेंगे
भारत बंद के दौरान स्कूल और कॉलेज निजी दफ्तर खुले रहेंगे।